बिहार

मुहर्रम को लेकर डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

नालंदा(राकेश): नालंदा बिहार शरीफ मुहर्रम को लेकर जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को  फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान शहर के सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ सफाई का जायजा लिया गया तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए गए।अधिकारियों ने शहर की विभिन्न सड़कों एवं गलियों से गुजरते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर का मुआयना किया तथा आम लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान शहर में विभिन्न जगहों पर स्थित मंदिर, मस्जिद व आसपास की जगहों का विशेष रूप से मुआयना किया गया।

Advertisements
Ad 1

फ्लैग मार्च के दौरान शहर के रांची रोड, भरावपर , गगन दीवान , नदी मोड़  सहित कई जगहों का भ्रमण किया गया। फ्लैग मार्च को लेकर डीएम ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया गया है। जिससे पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के विभिन्न जगहों पर सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे तथा जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।  जिला प्रशासन आगामी पर्व त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने हेतु पूरी तरह मुस्तैद एवं कटिबद्ध है। जबकि एसपी ने बताया कि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है तथा असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है

Related posts

मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी में पूरे भारत में प्राप्त किया 16वां स्थान, बिहार में लहराया परचम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

error: