बिहार

बच्चों का सन्देश : मजदूरों द्वारा की गई मेहनत बहुत महत्वपूर्ण हैं

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व मजदूर दिवस मनाया गया। जिसमे बच्चों ने विभिन्न कार्यों मे लगे लोगों का अभिनय किया तथा उनके द्वारा की गई मेहनत को सबके सामने प्रदर्शित करते हुए उसका महत्व समझाया। बच्चों ने यह संदेश दिया की मजदूरों के द्वारा की गई मेहनत बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। बच्चे किसान, मजदूर फेरीवाला, बढ़ई, पलंबर तथा सफाई कर्मचारी के रूप में नजर आए। जिन्हे देखकर सब भाव विभोर उठे और खूब सराहना की। इस कार्यक्रम मे आरव रस्तोगी, विराज रस्तोगी, सन्नी कुमार, अंश, प्रयांश, गुरुवंश, पार्थ टंडन, आरुष कुमार, विवान आर्य, प्रिंस, रूद्र कुमार एवं पृथा रस्तोगी ने भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ० रवि भार्गव ने बच्चों को बतया की ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस’ को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियाँ का सम्मान करना और उनके द्वारा किये गए योगदान को याद करना है। इसके साथ हमे मजदूरों के हक के लिये आवाज़ उठानी होगी। हमे शोषण को रोकना होगा।

Advertisements
Ad 1

विद्यालय की प्राचार्या डॉ० जूली भार्गव ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की दुनिया भर मे श्रमिक जीवित रहने के लिये कड़ी मेहनत करते हैं। इसलिए यह विशेष दिन उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प को समर्पित हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे आनंद सक्सेना, रश्मि, पम्मी, अंजलि, सीमा एवं आदि ने भरपूर सहयोग दिया।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: