बिहार

कारतूस दो पिस्टल और मैगजीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

गिरियक(राजेश): थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इसके निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र के गढपर मोहल्ला में युवक के घर से कारतूस का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने इसके घर के दीवाल में बने तहखाने में छिपाकर रखें 2203 कारतूस दो पिस्टल और मैगजीन बरामद किया है।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने धीरज की निशानदेही पर घोसरावां निवासी रामानंदन सिंह के पुत्र राकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपी फरार है। घर पर निवासी अशोक गिरी का पुत्र धीरज गिरी और राकेश अपने अन्य साथियों की मदद से जिले में हथियार और कारतूस की आपूर्ति करता था वह हथियार और कारतूस कहां से लाता था इसकी जांच एसआईटी टीम द्वारा की जा रही है ।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा