ताजा खबरेंबिहार

बड़ी ख़बर: पटनासिटी मे लगी भीषण आग से मचा अफरा-तफरी!

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): इस वक्त की बड़ी ख़बर पटनासिटी से आरही हैं। जहां एक फैक्ट्री, ट्रांसपोर्ट में भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बना हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना की पुलिस, पटना सिटी फायर स्टेशन के अलावा अन्य फायर की गाड़ी भी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग बुझाने के प्रयास मे जुट गए हैं।

बताया जा रहा है की गुरु गोविंद सिंह पथ के पानी टंकी के ठीक सामने तेल के ट्रांसपोर्ट मे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग इतना फ़ैल चुकी है की आसपास के घर भी अब खतरे मे आ गए है। फैक्ट्री मे सिर्फ तेल के डिब्बे रखे हैं। तो इधर स्थानीय लोग बता रहे है की सुबह करीब 4 बजे से आग लगी है। लोगों का कहना है की पटाखे की आवाज आई थी हो सकता उसके चिंगारी से आग लग गई हो। हालांकि आग कैसे लगा इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं। तो वहीं इस आगलगी की घटना से आसपास के लोगों मे भय का माहौल बना है। लगातार स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू करने का प्रयास मे जुटी है लेकिन अभीतक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जहाँ आग लगी है उसके आसपास के लोग अपने घरों से सिलेंडर को बाहर सुरक्षित स्थान पर रख रहे है ताकि किसी तरह का कोई बड़ी घटना ना हो जाए। हालांकि इस घटना मे किसी हाताहात की सूचना नहीं है। सभी आग को नियंत्रण करने मे लगे है।

Related posts

बांकीपुर की जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, विपक्ष की ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ बेनकाब : अजय आलोक

एनएमसीएच में शोध प्रस्तावों की वैज्ञानिक एवं नैतिक समीक्षा संपन्न, गुणवत्ता सुधार पर रहा जोर

भाजपा और प्रशांत किशोर में क्या संबंध रहे है इस बात को नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया की दोनों में अन्योनश्रय संबंध है : एजाज अहमद

error: