क्राइमबिहार

असमाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर तोड़ा शीशा

जमुई(मो० अंजुम आलम): खैरा थाना क्षेत्र के बड़ीबाग मोड़ के पास मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग टीम को सड़क पर जेसीबी लगाकर हमला कर दिया। इस दौरान चारों ओर से वाहनों पर जमकर पथराव किया गया।

जिससे स्कार्पियो वाहन का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस पत्थराव में चालक और कुछ उत्पाद कर्मी को हल्की चोटें आई हैं। बाकी लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि हमेशा की तरह मंगलवार की देर शाम उत्पाद विभाग की टीम शराब के विरुद्ध छापेमारी करने के लिए गिद्धेश्वर की ओर गई थी।

उसके बाद फिर लौटने के दौरान जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम की स्कार्पियो बड़ीबाग चौक के करीब पहुंची। इसी दौरान सड़क के बीचो-बीच जेसीबी लगा दिया गया। उसके बाद लगभग छह दर्जन से अधिक नकाबपोश लोगों के द्वारा उत्पाद विभाग की वाहनों को चारों ओर से घेर लिया गया ।

Advertisements
Ad 1

फिर अचानक पत्थराव किया जाने लगा। काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम भी दहशत में आ गई। फिर किसी तरह उत्पाद विभाग की टीम मौका- ए- वारदात से बचकर निकली और उत्पाद थाना पहुंची। घटना क्यों की गई

किसने कि है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। सड़क को जेसीबी से अवरुद्ध कर हमला करने मामले में बालू माफियाओं की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल उत्पाद विभाग के सभी कर्मी सुरक्षित हैं।

बदमाशों के द्वारा उत्पाद विभाग की टीम पर हमला की गई है। हमलावर बड़ी संख्या में नकाबपोश थे। पत्थराव में एक स्कार्पियो वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। उत्पाद के पदाधिकारी व कर्मी सुरक्षित हैं। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

रामदेव महतो सभागार का होगा जीर्णोद्धार, परिसर में लगेगी रामदेव महतो व घसीटा राम की प्रतिमा

मिथिला चित्रकला के वैश्विक संवाहक टोकियो हासेगावा का पटना में सम्मान, ‘स्टोन म्यूजिक’ ने किया मंत्रमुग्ध

स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा क्रीड़ा ने आगामी कार्यक्रम घोषित की

error: