बिहार

प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया

बिहार(न्यूज क्राइम 24): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने छपरा के मांझी में मुखियापति द्वारा गांव के तीन युवकों की निर्मम पिटाई के बाद दो की गंभीर हालत और एक की मौत को गंभीरता से लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी के निर्देश पर संगठन मंत्री श्री रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह, श्री राकेश रौशन और जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह के साथ कई अन्य पदाधिकारी शामिल रहें। परिजनों से मिलकर मामले की विस्तृत जानकारी लेने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिले के वरिय प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात की और दोषियों पर अविलंब ठोस कार्रवाई करने की मांग की।

घटना के बाबत पत्रकारों से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बिहार में हत्याओं का दौर चल रहा है,जिसे रोक पाने में सरकार नाकाम है। यहां प्रतिदिन जिस तरीके से गोली मारकर हत्या, जहरीली शराब पीने से हत्याएं हो रही है वैसे में इसे अब हत्याओं के राज्य कहे जाने में कोई परहेज नहीं किया जा सकता।उक्त आशय की जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी!

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा