उत्तरप्रदेश

सूद खोरो से तंग आकर व्यवसायी ने खुद को मारी गोली, व्यवसायी की हुई मौत!

यूपी(संजय कुमार तिवारी): बलिया से हैं जहाँ बलिया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय युवक ने अपने ही फेसबुक पर लाइव आकर खुद को मारी गोली । लाइव आकर युवक ने सूद पर पैसा लेने का जिक्र करते हुए कहां है कि मुझे सूद खोरो के द्वारा मुझे बेवजह परेशान किया जा रहा है ।

जितना मैं पैसा लिया था उससे अधिक मैं दे दिया हूं। और मुझे सूदखोरों द्वारा टार्चर किया जा रहा है आज मेरा घर भी सूदखोरों के द्वारा लिखवा लिया गया है। मैं अब जीना नहीं चाहता हूं मैं योगी जी और मोदी जी से चाहूंगा कि आप लोग न्याय करे और मेरे परिवार का आप भला करे।

यह कहते हुए युवक ने अपने ही कनपटी पर गोली दाग लिया जहां आनन-फानन में परिजन जिला चिकित्सालय ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वही बलिया एएसपी का कहना है कि एक युवक ने अपने दुकान में सुसाइड कर लिया है जिसका शो मर्चरी में रखवा दिया गया है पुलिस तैनात है अभी मृतक के परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है जैसे ही तहरीर मिलेगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी पूरा मामला बलिया के स्टेशन मालगोदाम रोड का बताया जा रहा है।

Related posts

दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, जारी की गईं आग से बचाव की विशेष गाइडलाइन

बदमाशों और पुलिस के बीच हुईं मुठभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली!

छात्राओं के लिए बड़ी पहल : 18 वर्ष की आयु और कक्षा 9 पास करने वाली पात्र बालिकाओं को मिलेगा लैपटॉप