उत्तरप्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ(न्यूज साभार): उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से पक्षी के टकराने की घटना रविवार को सामने आई है. इसके बाद वाराणसी के पुलिस लाइन में सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग की गई है. पुलिस लाइन से उनके हेलिकॉप्टर ने सुलतानपुर के लिए उड़ान भरी थी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई. हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि लखनऊ से स्टेट प्लेन वाराणसी के लिए रवाना हो चुका है. अब स्टेट प्लेन से सीएम योगी जाएंगे. सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की सही सलामत लैंडिंग होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली. मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं

Advertisements
Ad 1

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय

error: