बिहार

गौरीचक में कुंआ में गिरने से सात वर्षीय लड़की की मौत!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना गौरीचक थाना अंतर्गत पावर ग्रिड से पश्चिम शिवचक गांव में रविवार को कुआं में गिरने से एक 7 वर्षीय मासूम बालिका राधी कुमारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक बच्ची के परिवार वालों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे शिवचक इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया। कुआं में बच्ची के गिरने से मौत की खबर सुनते ही आसपास के गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए । सूचना पाकर गौरीचक थाना पुलिस पहुंची और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची के शव को देख पिता मुकेश राय, दादी , मां व छोटे छोटे भाई बहन और परिवार के अन्य लोगों में रोना पीटना मच गया।

परिजनों को रोता बिलखता देख गांव की महिलाएं भी विलाप करने लगी जिससे पूरा माहौल कारुणिक हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मृतक बालिका के पिता मुकेश राय मजदूरी करके परिवार को चलाते हैं। मृत बालिका मुकेश राय के दो बेटे और दो बेटियों में दूसरे नंबर पर थी। रोते बिलखते पिता ने बताया कि घटना के बाद यहां पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आए और ना ही किसी ने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: