उत्तरप्रदेश

दीवानी न्यायालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

बलिया(संजय कुमार तिवारी): उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं श्री विक़ार अहमद अंसारी माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 8 मार्च को ‘अन्तर्राष्ट्रिय महिला दिवस’ का आयोजन दीवानी न्यायालय प्रांगण में किया गया, जिसका संचालन सर्वेश कुमार मिश्र प्रभारी सचिव/सिविल जज सी0डि0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।उक्त कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री विक़ार अहमद अंसारी के द्वारा न्यायालय में कार्यरत महिला पीठासीन अधिकारी व अन्य लोगों को बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार आजाद द्वारा भी महिला न्यायिक अधिकारियों को अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया तथा सर्वेश कुमार मिश्र प्रभारी सचिव/सिविल जज सी0डि0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं व अन्य लोगों को उनके अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।

Advertisements
Ad 1

उक्त कार्यक्रम में श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया, श्री बद्री विशाल पाण्डेय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बलिया, श्री हिमांशु भटनागर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, श्री दिनेश कुमार मिश्रा अपर जनपद न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट) , श्री महेश चन्द वर्मा, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) अपर जनपद न्यायाधीश, श्री गोविन्द मोहन अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-8 (पोक्सो एक्ट) , श्री ओमकार शुक्ला अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-10, श्री ओम प्रकाश अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0 7 (एन0डी0पी0एस0 एक्ट), श्री नितिन कुमार ठाकुर अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।, श्री अरूण कुमार-तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।। , श्रीमती श्रद्धा तिवारी अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया, श्री विनोद कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।।। , श्री सुरेन्द्र प्रसाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सर्वेश कुमार मिश्र प्रभारी सचिव/सिविल जज सी0डि0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया, श्रीमती तपस्या त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्री अविनाश कुमार मिश्रा सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी , श्री राहूल आनन्द न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्री अरूण कुमार गुप्ता सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी, श्री राजीव रंजन मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, श्री सुमित गुप्ता सिविल जज (जू0डि0), श्री धम्म कुमार सिद्धार्थ सिविल जज (जू0डि0), श्री प्रवीण कुमार प्रियदर्शी सिविल जज (जू0डि0), श्री धमेन्द्र कुमार भारती सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी., एवं भारतीय स्टेट बैंक के वरिष्ठ सहायक श्री बृजेश द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय

error: