बिहार

महाशिवरात्रि को लेकर निकली शिव की बारात झूमते, नाचते, गाते, बाराती

अररिया(रंजीत ठाकुर): महाशिवरात्रि को लेकर आज मंगलवार को सभी शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना निष्ठा एवं विधि विधान से की जा रही है।
शिव विवाह उत्सव के कार्यक्रम भी सभी शिव मंदिरों में आयोजित किए जा रहे हैं ।रात्रि में शिव की बारात निकली,जिसमें महादेव,पार्वती एवं महादेव के गणों की अद्भुत छटा देखने को मिली। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ बारात चल रही थी,तो वही पीछे नाचते गाते बाराती भी चल रहे थे । फुलकाहा बाजार स्थित नया टोला शिव मंदिर एवं शुक्रहाट शिव मंदिर में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है, खासकर महिलाएं शिव विवाह देखने बड़ी संख्या में मंदिरों में उपस्थित हैं।वहीं मानिकपुर पंचायत के शिव मंदिर मानिकपुर धाम में भी भगवान शिव का श्रृंगार किया गया है। पारंपरिक एवं पूरे विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं शिव की बारात में हजारों लोग शामिल हुए।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: