झारखण्ड

बोलबम और हर-हर महादेव के नारों से गुंजा बाबा मंदिर प्रांगण

देवघर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आज बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाइन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब दिखाई दे रहे हैं। आज सुबह 04:05 मिनट से जलार्पण शुरू होते हीं पूरा मंदिर परिसर बोल-बम के नारों से गुंजयमान हो गया। बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए देवतुल्य श्रद्धालु रात्रि पहर से हीं कतारबद्ध होने लगे थे जो कि धिरे-धिरे बीएड कॉलेज परिसर में बने होल्डिंग पॉइंट तक पहुँच गई और लगातार बनी हुई है। जिला प्रशासन की तत्त्परता एवं समुचित व्यवस्था होने के वजह से सभी श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित जलार्पण कराया जा रहा है।

इसके अलावे महाशिवरात्रि को लेकर बाबा नगरी आये श्रद्धालुओं को साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय आदि इत्यादि की वजह से किसी प्रकार की समस्या न हो इसका भी निगमकर्मियों द्वारा लगातार ध्यान रखा जा रहा है। साथ हीं अहले सुबह से हीं सूचना-सह-सहायता केन्द्रों द्वारा भूले-भटके कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया