बिहार

दानापुर अनुमंडलाधिकारी ने अनशनकारी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया

मनेर(आनंद मोहन): मंगलवार को दानापुर अनुमंडलाधिकारी विक्रम वीरकर ने मनेर प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंचकर चार दिनों से अनशन पर बैठे हुए अनशनकारी मितन कुमार को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया गया। दानापुर अनुमंडलाधिकारी विक्रम विरकर ने बताया कि 4 दिनों से शांतिपूर्वक अनशन चल रहा था आज अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारी से बातचीत हुई एवं अनशनकारी मान गये। उन्होंने कहा कि आपकी मांग जायज है। हम आपकी मांग दो महीने में पूरा कराने का प्रयास करेंगे। एवं उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सख्त आदेश दिया गया कि राशन से संबंधित जो भी हो जल्द से जल्द समस्या का हल निकाल ले। अगली बार से इस तरह से शिकायत मिलेगी आप पर एक्शन लिया जाएगा। बताया जाता है कि 26 फरवरी से दियारा बचाओ भारत बचाओ परिषद के बैनर तले समाजसेवी मितन कुमार बकाया राशन को लेकर मनेर प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। अनशन स्थल पर मनेर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, अंचलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मुखिया अशोक राय , पंचायत समिति सदस्य धर्म भाई यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: