झारखण्ड

थाना पहुंचे प्रेमी युगल, पुलिस से लगायी सुरक्षा की गुहार

बोकारो(न्यूज़ क्राइम 24): मंदिर में विवाह कर एक प्रेमी युगल बोकारो थर्मल थाना पहुंच गए एवं पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाने लगे प्रेमिका तान्या कुमारी जरीडीह बाजार की रहने वाली है। वही प्रेमी मोनू कुमार बोकारो थर्मल के पिरावातर गांव का रहने वाला है। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि हम दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए 4 वर्ष पूर्व हुई थी जो प्यार में बदल गयी और 5 जनवरी 2022 को हम दोनों ने न्यायालय में कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में विवाह कर लिया है तथा दोनों साथ में रहना चाहते हैं पर अंतरजातीय होने के कारण लड़की के घर वाले विवाह के खिलाफ हैं और कई तरह की धमकी दे रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर युवती को उसके पति के साथ भेज दिया। इसके अलावे युवती के परिजनों ने 16 जनवरी को गांधीनगर थाना में युवती के लापता हो जाने से सम्बंधित आवेदन दिया था जिसका भी निपटारा करते हुए गांधीनगर थाना के एसआई राजेश कुमार छतरी बोकारो थर्मल थाना पहुँचे और युवती का बयान लिया । जिसमें युवती ने अपने पति के साथ बोकारो थर्मल में रहने की बात बताई।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया