झारखण्ड

महिला थाना में प्रेम विवाह की इन्ट्री, ठंड के माैसम में भी पुलिस के छूटे पसीने

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): खरमास खत्म होने के बाद शादियों का सीजन शुरू हो गया है। घरवालों की मर्जी से शादी करने के अलावा कई लोग ऐसे भी हैं जो प्रेम विवाह कर रहे हैं।ऐसा ही एक जोड़ा मंगलवार को शादी कर धनबाद महिला थाना में पहुंचा। इसके बाद थाना में जमकर हंगामा हो गया। लड़की और लड़के के स्वजन आपस में भिड़ गए। लड़की के स्वजनों ने लड़के पर 50 हजार रुपये के साथ लड़की को घर से भगा ले जाने का आरोप लगाया है। हालांकि लड़की ने स्वजनों के आरोप से इन्कार किया है। दोनों पक्षों को नियंत्रित करने में कड़ाके की इस ठंड के माैसम में पुलिस के पसीने छूट गए।यह है मामला महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा निवासी पूजा और आकाश का पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। पूजा के घर वाले राजी नहीं थे। इस पर पांच जनवरी को पूजा ने बिना घर वालों की मर्जी के आकाश से शादी कर ली।

Advertisements
Ad 1

इस बात की जानकारी पूजा के परिजनों को लगी तो वे आगबबूला हो गए। पूजा के परिजनों ने कई आरोप लगाते हुए आकाश के खिलाफ महिला थाना में शिकायत की। पूजा के परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा है कि परिवार वालों की गैरहाजरी में आकाश, पूजा को घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया। यहीं नहीं घर मे रखे 50 हजार के गहने और अन्य जरूरी कागजात भी लेकर चला गया। 5 जनवरी से लापता प्रेमी जोड़े 18 जनवरी मंगलवार को महिला थाना पहुंचे। जहां लड़की के घर वाले दोनों का पहले से इंतजार कर रहे थे। लड़के के घरवाले भी पहुंच गए। दोनों के बीच हंगामा शुरू हो गया। पूजा ने परिवार के आरोपों को नकारा पूजा ने अपने घरवालों के आरोप से इन्कार किया है। उसने अपनी मर्जी से आकाश के साथ शादी की है। यह लोग झूठे आरोप आकाश पर लगा रहे हैं। आकाश का कहना है कि घर पर पूजा के परिजनों ने उन दोनों के साथ मारपीट करने के लिए गुंडे भी भेजे थे।दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है।बालिग होने के चलते दोनों की शादी मान्य होगी।अपनी मर्जी से साथ रह सकते हैं। दोनों के स्वजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है।सभार

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: