बिहार

ठंड से कांप रहा पटना, कनकनी और ठंड से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन!

पटना/पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी पटना में तेज हवाओं ने कनकनी और ठंड को इस कदर बढ़ाया कि लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज रफ्तार बहती हवाओं ने तापमान को न्यूनतम पारा 13 डिग्री दर्ज किया गया है। शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा और सड़कों पर वाहन भी कम होने लगे। लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। वहीं सड़क किनारे रहने वाले लोग अलाव ताप किसी तरह ठंड से बचने का प्रयास करते देखे गए। यह नजारा पटनासिटी के कंगन घाट पर देखने को मिला जहां आते-जाते राहगीरों ने ठंड से राहत पाने के लिए आग तापते देखे गए।

Advertisements
Ad 1

हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से प्रभावित पछुआ-उत्तरी हवा इन इलाकों में तेजी चल रही है. इससे कंपा देने वाली ठंड ने बिहार में प्रभावी ढंग से फिर दस्तक दे दी है. ठिठुरन और कनकनी भी महसूस की गयी़। प्रदेश के विभिन्न भागों में हवा की रफ्तार की वजह से ठंड में अंतर देखा गया़ है। ठंडी हवाओं से सबसे ज्यादा तापमान दक्षिणी बिहार का प्रभावित हुआ है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: