ताजा खबरेंबिहार

बड़ी ख़बर :  जश्न हो गया फीका, सभी पार्कों को 2 जनवरी तक किया गया बंद!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): नए साल में घूमने वाले लोगों के लिए एक बुरी ख़बर निकल कर सामने आरही है, राज्य में कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नव वर्ष पर पार्कों में अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए सरकार ने सभी पार्कों एवं उद्यानों को 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पूर्ण तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव के पत्र में कहा गया है कि कोरोना के नए वेरिएंट के संक्रमण के प्रसार एवं नव वर्ष 2022 की पूर्व संध्या तथा प्रथम दिन को होने वाले आयोजन एवं सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ एकत्रित होने की संभावना के मद्देनजर पार्को एवं उद्यानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार

error: