बिहार

तारनपुर गांव से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): गौरीचक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बांध स्थित तारनपुर गांव से दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने कुल 84 बोतल अंग्रेजी ब्रांडेड शराब भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान रोहित कुमार और विकास कुमार ने बताया कि अंग्रेजी शराब यह लोग चोरी छुपे बेचने का काम करते थे। थाना अध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया कि अंग्रेजी शराब बेचने वाले दोनों धंधेबाज को जेल भेज दिया गया।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन