धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): एक अजीब बात देखने को मिला कि जिस लड़की की परिवार के लोग अपहरण का मामला दर्ज कराया वो खुद वर्षों बाद वह लौट आई, जिसका अपहरण हुआ था। लड़की के अपहरण मामले एक ही परिवार के तीन लोग 9 महीने जेल में रहे, एक की मौत हो गयी, जबकि एक की नौकरी चल गयी। हालांकि वह लड़की 18 साल बाद घर लौटी है. लड़की आरती कुमारी जो 23 सितम्बर 2003 को गायब हुई थी. इसे लेकर लोदना ओपी में मामला दर्ज किया गया था. लड़की उस समय बालिग थी. लड़की ने बताया कि लोदना रक्षा काली मेला में वह भटक गयी थी और खड़गपुर चली गयी थी. 18 साल बाद घर वापस लौटी आरती कुमारी और इसके परिजन फिलहाल ज्यादा कुछ तो नहीं बोल रहे है।
