उत्तरप्रदेश

शिविर लगाकर महिलाओं के अधिकारों की दी जानकारी

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): उच्चतम न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश/ संरक्षक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वेश मिश्रा के आदेश पर गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के अधिकारों से सम्बंधित शिविर लगाया गया। इसमे महिलाओं से छेड़छाड़, पुरुषों के सामान पारिश्रमिक, यौन उत्पीड़न की पीड़िता का नाम सार्वजनिक नहीं किये जाने, रात्रि मे गिरफ्तार नही करने व मुफ्त कानूनी अधिकार आदि के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को उनके अधिकार कैसे मिले इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही पम्पलेट का वितरण कराया गया। इस दौरान महिला आरक्षी शबनम, प्रवीण चौबे, नीतू मिश्रा, निशा सिंह, प्रदीप कुमार शुक्ल, प्रिया जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बाइक नही मिलने पर प्रीति की हुई हत्या,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा

error: