झारखण्ड

युवती की हत्या मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार!

पलामू(न्यूज़ क्राइम24): शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में 7 माह पूर्व युवती की हत्या मामले में पुलिस ने हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया कि मृतका की दो बड़ी बहनों ने ही अपने प्रेमियों के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई थी। सात महीने पहले शहर थानाक्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में सत्संग मन्दिर के पीछे सोनार बांध के पास एक अज्ञात युवती का दफनाया पुलिस ने बरामद किया था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया था। चार दिन बाद युवती की पहचान सन्तोषी कुमारी पिता स्व प्रेमचंद चन्द्रवंशी के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के बहन,जीजा और बहन के आशिक को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आने वालों में मृतका की दो बड़ी बहन राखी देवी, रूपा देवी, रूपा का पति धनंजय अग्रवाल उर्फ नन्हकू और हमीदगंज का रहने वाला प्रताप कुमार सिंह उर्फ कारू शामिल है। एक अपराधी हमीदगंज का नीतीश फरार है।न्यूज़ साभार

Advertisements
Ad 1

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

error: