बिहार

“ग्लोबल राइजिंग स्टार अवार्ड 2021” से राकेश यादव को नवाजा गया

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): विभिन्न हिस्सों एवं क्षेत्रों में कई लोग अपने स्तर पर निस्वार्थ भाव से निरंतर देश को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं. उन्हीं लोगों को प्रोत्साहित एवं उनके द्वारा देश और समाज के लिए किये गए कार्यों को देखते हुए इन्द्रप्रस्थ एजुकेशनल रिसर्च एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को पटना स्थित सहजैंन हॉल, चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इणडस्ट्रीज में आयोजित सम्मान समारोह में “ग्लोबल राइजिंग स्टार अवार्ड 2021” से समाजसेवी राकेश कुमार यादव को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया है. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कला, संस्कृति एवम युवा विभाग मंत्री आलोक रंजन, बिहार के पथ निर्माण मंत्री व बीजेपी नेता नितिन नवीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

संस्था की अध्यक्ष काजल यादव ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से वैसे लोगों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान देते हुये अपनी सशक्त पहचान बनायी है. इनमें हर क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हैं. सम्मानित किये जाने वाले लोगों में कलाकार, फैशन डिजाइनर, मॉडल, कवि, लेखक, पत्रकार, समाज सेवक, डॉक्टर, शिक्षक और खिलाड़ी समेत सभी वर्गो के लोग शामिल हैं।

Related posts

सहकारी बैंकों को बनाएंगे आधुनिक, किसानों की आय बढ़ाना लक्ष्य : सीएम सम्राट चौधरी

खादी संस्थाओं एवं समितियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

जिले के सभी प्रखंडों में 01-07 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा “विश्व स्तनपान सप्ताह”

error: