उत्तरप्रदेश

लगातार हो रही बारिस से कई मकान गिरे!

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): बरसात के कारण कई लोगों के घर ढह गये हैं. विकासखंड मनियर के अंतर्गत घाटमपुर गांव में वासुदेव पुत्र सूरज राजभर, रामायण राजभर, जीउत राजभर, राजबहादुर राजभर पुत्र गण बासुदेव राजभर की रियायसी टीन शेड एवं मिट्टी की दीवार शनिवार की रात भर-भराकर गिर गई.

टीन शेड गिरने से वासुदेव राजभर को हल्की चोटें आई हैं. घर गिरने से चार लोगों का परिवार अ‌लग झोपड़ी में किसी तरह से गुजर-बसर करने को मजबूर है. ये लोग नदी के कटान से विस्थापित लोग हैं. जो लगभग 30 वर्षों से घाटमपुर में आवास बनाकर रह रहे हैं. पीड़ित पक्ष का कहना है कि हम लोगों के गांव के प्रधान प्रतिनिधि बलिया रहते हैं. हम लोगों ने उनसे पक्के घर के लिए बोला हैं. उनके तरफ से आश्वासन मिला है. प्रधानी का कार्यभार वही देखते हैं. उनकी पत्नी प्रधान है. कभी कभार गांव आते हैं.

इसी क्रम में मनियर ब्लाक के ही दुर्गीपुर ग्राम पंचायत में मुन्ना राजभर की मिट्टी की मकान धराशाई हो गयी. पड़ोसी नीतू 18 वर्ष पुत्री तेज बहादुर राजभर मकान की दीवार गिरने से चोटिल हो गई, जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर द्वारा चल रहा है।

Related posts

छात्राओं के लिए बड़ी पहल : 18 वर्ष की आयु और कक्षा 9 पास करने वाली पात्र बालिकाओं को मिलेगा लैपटॉप

हरिहर मंदिर ट्रस्ट के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों का ट्रस्ट ने किया खंडन

जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय राकेश कुमार सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों भावभीनी विदाई