उत्तरप्रदेश

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश जिले में दो अक्टूबर से 14 नवम्बर तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिये जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर आवश्यक बैठक ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय में आहूत की गयी। जिसकी अध्यक्षता सर्वेश कुमार मिश्र प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी0डि0), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की।
उक्त बैठक में दो अक्टूबर से 14 नवम्बर के मध्य आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के आयोजित किये जाने वाले विधिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में डा0 एस के तिवारी ए0सी0एम0ओ0, लाल रत्नाकर सिंह अधीक्षक जिला कारागार, डॉ0 बृजेश मिश्रा जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि, के0एस0 पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी बलिया, शिव नारायण सिह बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया, धर्मेन्द्र कुमार बी0एफ0ओ0, मो0 मुमताज जिला प्रोवेशन अधिकारी बलिया, गणेश सिंह श्रम प्रर्वतन अधिकारी, अभय कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय, एवं श्रीमती प्रज्ञा पाण्डेय, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति आदि उपस्थित रहें।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

error: