अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के बथनाहा के चर्चित एम के इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर बीती रात्रि चोरों ने लाखों रुपए मूल्य का टेबुल पंखा , छत का पंखा , एल सी डी टीभी , लोहा आयरन , एल ई डी बल्ब तथा कई कीमती उपकरण साथ उड़ा ले गए । दुकान मालिक मनोज कुमार ने बताया कि देररात्रि को सो जाने के बाद चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर समान साथ ले गए । उन्होंने बताया कि रात्रि के 12 बजे तक घर के लोग जगे हुवे ही थे लेकिन आँख लगते ही चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया । जबकि इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार का घर तथा गोदाम घर के बाहर दरवाजे के पास ही है । घटना की सूचना मिलने के बाद बथनाहा ओपी पुलिस ने आकर जांच किया ।वहीं इस क्षेत्र में लगातार व्यपारियो के घर हो रही चोरी की घटना से स्थानिय व्यपारियो में आक्रोश देखा जा रहा है।
previous post
