बिहार

गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का सामान उड़ाए

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के बथनाहा के चर्चित एम के इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर बीती रात्रि चोरों ने लाखों रुपए मूल्य का टेबुल पंखा , छत का पंखा , एल सी डी टीभी , लोहा आयरन , एल ई डी बल्ब तथा कई  कीमती उपकरण साथ उड़ा ले गए । दुकान मालिक मनोज कुमार ने बताया कि देररात्रि को सो जाने के बाद चोरों  ने गोदाम का ताला तोड़कर समान साथ ले गए । उन्होंने बताया कि रात्रि के 12 बजे तक घर के लोग जगे हुवे ही थे लेकिन आँख लगते ही चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया । जबकि इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार का घर तथा गोदाम घर के बाहर दरवाजे के पास ही है । घटना की सूचना मिलने के बाद बथनाहा ओपी पुलिस ने आकर जांच किया ।वहीं इस क्षेत्र में लगातार व्यपारियो के घर हो रही चोरी की घटना से स्थानिय व्यपारियो में आक्रोश  देखा जा रहा है।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन