बिहार

अखंड सौभाग्यवती के लिए हरितालिका तीज करती महिलाएं

अररिया(रंजीत ठाकुर): सुखी सुंदर दांपत्य जीवन के लिए महिलाओं में विशेष महत्व रखने वाला हरितालिका व्रत करती महिलाओं में काफी उत्साह देखी गयी। अररिया जिला सहित नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय एवं फुलकाहा, मानिकपुर, कोशिकापुर, सोनापुर, घुरना बाजार, कन्हैली, देवीगंज, मिरदौल, बबुआन, बेला, बसमतिया आदि जगहों में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि गुरुवार को अधिकांश महिलाओं ने तीज का व्रत सच्चे मन से की। एेसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से कन्याओं को मनोकूल वर तथा सौभाग्यवती महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन प्रातः काल स्नान आदि से निवृत होकर सोलह श्रृगांर करके स्त्रियां हरितालिका तीज एवं व्रत करने का संकल्प करती है। तत्पश्चात पूरे दिन निराहार रहती है। सायं काल को पुनः स्नान करके शुद्ध एवं उज्ज्वल वस्त्र धारण करके शिव एवं पार्वती की पूजा उपासना करती है । माता पार्वती को सुहाग का जोड़ा एवं सुहाग सामग्री चढ़ाती है। घुरना शिव मंदिर के पुजारी हीरा झा बताते है कि सबसे पहले मैया पार्वती ने हीं भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए तीज व्रत की थी। इसी परंपरा को लेकर कपड़े, फल, फूल, मिठाईयों से व्रत करने का रिवाज है। हरितालिका तीज व्रत करती महिलाएं में नरपतगंज प्रमुख कंचनमाला देवी सहित पुष्पा देवी , सीमा देवी,प्रियंका कुमारी, वर्षा कुमारी, काजल देवी,अनिता देवी,चांदनी देवी, सुनिता देवी,कविता देवी,संगीता देवी,मीरा देवी ,पिंकी देवी , रानी देवी, बीना देवी कोमल देवी,सुनैना देवी, आदि ने बतायी कि विवाहिता इस पर्व में अखंड सौभाग्यवती व सदा सुहागन बने रहने के लिए माता पार्वती से कामना करती है।

Related posts

दानापुर में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने सोनू सिंह को गोलियों से भूना डाला, मौके पर मौत!

BIHAR BANDH : बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारत ने जानबूझकर पड़ोसी देश में बाढ़ लाने की पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों को किया खारिज

error: