उत्तरप्रदेश

वायरल वीडियो पर अभद्र टिप्पणी से परेशान होकर महिला कॉन्स्टेबल SSP, सौपा अपना इस्तीफा

इंस्टाग्राम रील बनाकर चर्चा में आई यूपी पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. ट्रोलर्स से परेशान प्रियंका मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द जाहिर किया. दरअसल, रिवॉल्वर वाला वीडियो शेयर करने के बाद से ही प्रियंका को ट्रोल किया जा रहा है. ऐसे में उन्होंने यूपी पुलिस की अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया.

3 सितंबर को इन्होंने अपना इस्तीफा एसएसपी को सौंपा है

अभी स्वीकार नहीं हुआ है इस्तीफा।प्रियंका ने कहा कि उनका वीडियो पोस्ट होने के बाद से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा था और वह इससे बेहद परेशान थी. बकौल प्रियंका ‘अगर लोग मुझसे इतने नाराज हैं तो मैं अपनी नौकरी छोड़ना पसंद करूंगी.’ हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मुनिराज को भेजा गया उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएसपी ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल आई थीं और उन्होंने मुझे इस्तीफा सौंपा. वह उनसे और उनके घरवालों से बात करेंगे और उसी के आधार पर तय करेंगे कि इस्तीफा स्वीकार किया जाए या नहीं.

Advertisements
Ad 1

वीडियो आने पर हुई कार्रवाई
बता दें कि कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा ने एक पुलिस स्टेशन के अंदर वीडियो शूट किया था और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था. एक हफ्ते पहले पोस्ट की गई वीडियो क्लिप में वह एक संवाद के लिए लिप-सिंक करती हुई दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में डायलॉग है, ‘हरियाणा पंजाब तो बेकार ही बदनाम है. आओ कभी उत्तर प्रदेश में रंगबाजी क्या होती है हम तुम्हें बताते हैं. न गुंडई पर गाना बनाते हैं और ना गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं. हमारे यहां तो 5 साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं.’मूल रूप से कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा 2020 में पुलिस महकमे में सिपाही बनी थी. वीडियो सामने आने के बाद आगरा एसएसपी ने मामले में कार्रवाई की थी और प्रियंका मिश्रा को थाना मदन मोहन गेट से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया था. साथ ही उनके खिलाफ इस वीडियो को लेकर जांच भी बैठा दी थी।

Related posts

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

error: