उत्तरप्रदेश

समाधान दिवस पर पहुँचे एडिशनल एसपी

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): स्थानीय थाना प्रांगड़ में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर कुल तीन मामलों के प्रार्थना पत्र फरियादियों ने दिए।सभी मामले जमीनी विवाद सम्बन्धी थे।एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष दो मामलों के निस्तारण के लिए हल्के के लेखपाल व पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, मेश आदि का मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह सहित हल्के के दारोगा व लेखपाल मौजूद रहे।

Related posts

यूट्यूबर पत्रकार मामले में थाना अध्यक्ष पर गिरा गाज एसपी शुभांक मिश्रा ने लिया एक्शन

हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने यमुना प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपा

एक पैर से दिव्यांग बच्ची के हौसले के आगे जिला प्रशासन को भी झुकना पड़ा

error: