उत्तरप्रदेश

न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण पर विचार विमर्श

IMG 20210818 WA0048

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): दीवानी न्यायालय में 11 सितम्बर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारी काफी गंभीर है।बुधवार को जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक कुमार त्रिवेदी के आदेश पर न्यायिक अधिकारियों की एक बैठक ए0डी0आर0 भवन प्रभारी सचिव के विश्राम कक्ष में हुई। जिसकी अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (ई0सी0एक्ट)/नोडल अधिकारी हुसैन अहमद अंसारी ने की। इसमे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिये न्यायिक अधिकारियों ने न्यायलयों में लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किये पर विचार विमर्श किया। उक्त बैठक में न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

घर में अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

कपड़े के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग

भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस गन्ने से भरे ट्राले से टकराई, चार लोगों की मौत!