झारखण्ड

बाइक चोरी करते युवक धराया, लोगों ने की पिटाई

IMG 20210815 WA0131

धनबाद: शहर के सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में शनिवार की दोपहर बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की। बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में सुभाष नामक एक मिठाई दुकानदार की बाइक को चोरी करते हुए एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। जिसके बाद मौके पर इकट्ठा भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की। बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गई.

मालूम हो कि इन दिनों जिले में बाइक चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। स्थिति इतनी बदतर है कि प्रतिदिन जिले के विभिन्न स्थानों से दो से चार बाइक की चोरी हो रही है। परंतु पुलिस गिरोह का उद्भेदन करने में अब तक असफल साबित हुई है। वही बाइक चोरी करते रंगे हाथ युवक के पकड़े जाने से चोरों के बाबत पुलिस को काफी जानकारी प्राप्त हो सकती है। परंतु देखना यह है कि क्या जिले की पुलिस बाइक चोरों के गिरोह का उद्भेदन कर सकेगी?

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार