बिहार

राधेश्याम परिवार ने बच्चों के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राधेश्याम परिवार द्वारा मालसलामी स्थित मौर्या एकेडमी में बच्चों के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस उत्सव से मनाया. परिवार की तरफ़ से बच्चों के बीच किताबें, कोपी, पेन पेंसिल एवम मिठाई का वितरण किया गया. झंडोत्तोलन युवा प्रत्यक्ष अग्रवाल ने किया. सोनी रोहन, मोनिका एवम राहुल ने राष्ट्रगान गाया है.

वहीं बच्चों ने देश भक्ति गाना प्रस्तुत किया. संस्थापिका शोभा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और बच्चों से ही भारत का नव निर्माण हो सकता है उन्होंने कहा कि राधे श्याम  परिवार बिगत 2 महीनों से लगातार सौ बच्चों के बीच दूध बिस्कुट एवं पौष्टिक आहार का वितरण कर रहा है और आगे भी करता रहेगा. कार्यक्रम में संस्थापिका शोभा  गुप्ता, चक्रेश अग्रवाल, आलोक गुप्ता, आनंद कमलियाँ, बाबूलाल अग्रवाल, संगीता झुनझुनवाला, विपुल जगनानी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुरू की नासरीगंज-पानापुर निःशुल्क स्टीमर सेवा, दियारा की 66 हजार आबादी को बड़ी राहत

गरीब किसान की बेटी और बहू बनी अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर, परिवार में खुशी की लहर

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

error: