बिहार

ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन, श्रद्धाजंली अर्पित

IMG 20210815 WA0192

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): स्वतंत्रता दिवस के 75वां वर्षगांठ पर स्थानीय दुन्दी बाजार परिसर में निर्मल गंगा सर्व उत्थान ट्रस्ट, बिहार के द्वारा झंडोतोलन एवं कोरोना से संबंधित मोनित राज द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कोरोना से जितने भी लोग गुजरे हैं उन सभी को पोस्टर के माध्यम से श्रद्धांजलि दिया गया विशेषकर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पत्रकार रोहित सरदाना सहित 30 लोगों का फोटो सहित श्रद्धांजलि दिये गये तथा कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित समाजसेवी एंव चित्रकार व लेखक मोनित राज द्वारा स्वलिखित पोस्टर लगाया गया.

IMG 20210815 WA0191

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग सौरव सुमन, मधुमंजरी (प्रदेश सचिव, राजद), वॉलीवुड एक्टर संजय शर्मा, शिव मेहता (पूर्व पार्षद-62) कलर्स पर प्रसारित बैरिस्टर बाबू फेम मोहन शर्मा, चित्रकार मोनित राज ने अपने विचार रखे एंव रंधीर यादव, रधु यादव, अजय कुमार व बजरंग दल के अन्य लोग एंव अन्य गणमान्य लोग भी शामिल थे. मोनित राज द्वारा भगत सिंह चौक पर भी कोरोना से संबंधित पोस्टर लगाये गये।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!