बिहार

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई प्रमुख स्थानों पर फहराया गया तिरंगा

अररिया(रंजीत ठाकुर): 75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जिला मुख्यालय सहित सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों,सभी पुलिस थानों ,बैंकों, आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी एवं निजी विद्यालयों, पंचायत भवन,आदि स्थानों में तिरंगा फहराया गया. इसके साथ साथ भारत नेपाल सीमा पर स्थित सभी एसएसबी कैम्पों में भी आज रविवार को तिरंगा फहराया गया. इसी कड़ी में नरपतगंज प्रखंड के नवाबगंज पंचायत स्थित पंचायत भवन में सर्वप्रथम पंचायत के मुखिया किरण पटेल के द्वारा झमाझम बारिश में ध्वजारोहण किया गया जिसमें स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ साथ जदयू जिला अध्यक्ष अररिया आशीष पटेल मौजूद रहे। ग्राम कचहरी में सरपंच ललिता देवी ने ध्वजारोहण किया, तो वही एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा में भी कैम्प प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया।सुबह से ही रुकरुक कर हो रही बारिश के बाबजूद लोग घरों से निकलकर उत्साह पूर्वक राष्ट्रीय पर्व में शामिल हुए. फुलकाहा थाना में थानाध्यक्ष नगीना कुमार ने तिरंगा फहराया।इस मौके पर पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए.वहीं स्वयंसेवी संस्था संजय मानव सेवा संस्थान के संस्थापक संजय सिंह ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया. फुलकाहा स्थित लोजपा कार्यालय में भी लोजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया. फुलकाहा बाजार स्थित गांधी चौक पर भी युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्थानीय समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजकिशोर राम द्वारा ध्वजारोहण करवाया गया। वही अटल चौक फुलकाहा में दुर्गा प्रसाद गुप्ता स्थानीय समाजसेवी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पंचायत के इन सभी स्थानों पर समाजसेवी व स्थानीय ग्रामीणों शामिल रहे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

हजरत क़ासिम अ.स. की याद में निकला मेंहदी व अलम का मातमी जुलूस

पटना में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नगर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

शिया समुदाय के मातमी जुलूस का शर्बत-पानी से स्वागत

error: