उत्तरप्रदेश

शहीद की बाउंड्री वाल को परिजनों ने खुद कराया मरम्मत

बलिया(संजय कुमार तिवारी): बाँसडीह कस्बा स्तिथ डाक बंगला के समीप बिगत लगभग तीन महीनों से शहीद पँडित राम दहिन ओझा के क्षतिग्रस्त बाउण्ड्री वाल के मरमत पर प्रशासन का ध्यान न जाने पर वृहस्पतिवर के दिन शहीद के परिजनों ने ही खुद अपने निजी खर्चे से मरम्मत का कार्य करवया।
जहाँ एक तरफ सहीदो की वीरता की गाथा देश व प्रदेश के राजनीतिक पार्टियां नही थकती है ।हाल ही में दो दिन पहले शहीदों के याद में केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व पर शहीद स्थल पर द्वीप प्रव्जलित कर अमर दिप महोत्सव मनाया गया।उस समय भी स्थानीय प्रशासन का ध्यान क्षतिग्रस्त बाउंड्री वाल पर नही गया।एक तरफ शहीदो के नाम सरकार द्वारा विभिन प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन कर रही है तो वही दूसरी तरफ शहीद के स्मारक स्थल की बाउंड्री वाल बिगत तीन महीनों से क्षतिग्रस्त था जिस प्रशासन का ध्यान नही गया।यह देख शहीद परिजनों ने आखिर कार खुद ही अपने निजि खर्चे से क्षतिग्रस्त हुई बाउंड्री वाल को मरमत करवाया वही क्षेत्रवासियों में इसको लेकर वर्तमान सरकार व स्थानीय प्रशासन के प्रति भारी नराजगी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बाइक नही मिलने पर प्रीति की हुई हत्या,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा

error: