उत्तरप्रदेश

लॉकडाउन को सफ़ल बनाने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

सिकन्दरपुर, बलिया(सजंय कुमार तिवारी): दो दीवसीय साप्ताहिक लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन काफी सक्रिय है, बावजूद, इसके सिकन्दरपुर कस्बे के कुछ दुकानदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं. शनिवार की सुबह चौकी प्रभारी सिकन्दरपुर काली शंकर तिवारी ने कार्रवाई करते हुए दुकानों को बंद करवाया,जिसके बाद दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा रहा। सरकारी गाइडलाइंस के क्रम में दो दिवसीय लॉक डाउन शनिवार और रविवार है, जिसमें पिछले कुछ हफ्तों से दुकानदारों द्वारा इसका उल्लंघन कर दुकानें खोली जा रही हैं उसी क्रम में चौकी प्रभारी द्वारा यह करवाई की गई,तथा दुकानदारों को चेताया गया। रोजाना जाम की स्थिति पैदा करने वाले, वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी काली शंकर तिवारी ने बस स्टैंड चौराहे को खाली कराया तथा सवारी वाहन चालकको को चौराहे से सौ मीटर की दूरी पर ले जाकर सवारी भरने के लिए निर्देशित किया।
उक्त अवसर पर चौकी प्रभारी ने दोपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए, कमियां पाए जाने पर चालान काटा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा

मुंडन संस्कार के दौरान दो युवक और दो युवतियों की डूबने से चार की हुई मौत!

error: