पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बकरीद त्योहार में पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी अपराधी वेखौप नजर आ रहे है। ताजा मामला है मामला है पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के शिकारपुर ओभर वृज का। जहाँ दिन के उजाले में अपराधियो ने एक 35 वर्षीय युवक को गोली मार दी। वही गोली चलने की आबाज से पूरे इलाके में अफरा तफरी मंच गई। वही गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगो ने आनन -फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की छान बीन की। पुलिस ने घायल युवक की पहचान हुमाद गली इलाके का रहने वाला कपड़ा व्यवसाय पिंकू कुमार के रूप में किया है। बताया जाता है की ओभर वृज स्थित चाय दुकान के पास युवक खड़ा था वही किसी से विवाद हुई और उसे गोली मार दिया।फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर आस पास लगे CCTV कैमरे के फुटेज से अपराधियो की पहचान करने में जुट गई है। किस बात पर युवक से कहा सुनी हुई और किस कारण गोली मारी गई ।यह स्पष्ट नही हो सका है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।
