उत्तरप्रदेश

जिले मे 644 लोगों का हुआ टीकाकरण

बलिया(संजय कुमार तिवारी): जनपद में गुरुवार को 11 केंद्रों पर 17 सत्र लगाकर 644 लोगो का टीकाकरण किया गया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने बताया की गुरुवार को 11 केंद्रों पर 17 सत्र लगाकर 644 लोगों ने टीका लगवाया । जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के 403 लोगों को टीके की पहली डोज दी गयी। साथ ही 241 बुजुर्ग और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गयी। लोग टीकाकरण को लेकर उत्साहित दिखे। टीका लगवाने के लिए लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन कोविन पोर्टल 2.0 पर अपना रजिस्ट्रेशन करके लाभार्थी इच्छुक दिनांक के लिए टीकाकरण की अपॉइंटमेंट ले सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है की कोरोना की दूसरी लहर से खुद को व समाज को सुरक्षित रखने के लिए अपने पास के टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जल्द से जल्द अपना कोरोना टीकाकरण करवा लें | सभी सरकारी कोरोना टीकाकरण केन्द्रों पर यह टीका पूरी तरह नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की दोनों डोज़ लें और कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिएकि कोरोना के नियमों का पालन करते रहे | मास्क, सैनीटाइज़र, सामाजिक दूरी का पालन ज़रूर करें।

Related posts

सिकन्दरपुर सीएचसी में दो माह से रिक्त फार्मासिस्ट पद भरने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

नामित सभासद ने नगर पालिका पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को लगाई फटकार

error: