बिहार

छोटी पटनदेवी मंदिर में बनेगा 54 फीट ऊंचा गुंबद, कुल ऊंचाई 111 फीट करने का लक्ष्य

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) आदि अनादि मूल शक्ति पीठ स्थल मां पटनेश्वरी छोटी पटनदेवी मंदिर परिसर में 54 फीट ऊंचे गुंबद शीर्ष के निर्माण की तैयारी की जा रही है। इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद माता रानी के भवन की कुल ऊंचाई 111 फीट हो जाएगी। इसके ऊपर 11 फीट ऊंचे स्वर्ण कलश की स्थापना भी प्रस्तावित है।

इस संबंध में श्री पटनदेवी जी गौ मानस सेवा संस्थानम् की कार्यकारिणी समिति की बैठक संस्थापक अध्यक्ष बाबा विवेक द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विगत शारदीय नवरात्रि महोत्सव के आयोजन की समीक्षा की गई तथा आय-व्यय विवरण का अवलोकन किया गया।

बैठक में 51 शक्तिपीठ स्थापना निर्माण परियोजना के तहत निर्मित पांचवें तल के ऊपर 54 फीट ऊंचे गुंबद के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। संस्थान के अनुसार, इस परियोजना को पूरा करने के लिए लगभग एक वर्ष की अवधि तय की गई है। निर्माण कार्य संस्थान के सदस्यों और आम श्रद्धालुओं से प्राप्त सेवा सहयोग के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इसके लिए संस्थान की ओर से सदस्यों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में संतोष पांडेय, वरुण वर्मा, दिलीप कुमार, अरुण खत्री, विचित्र मणि, गुड्डू, राजकुमार सोनी, संजीव सिंह, जय हिंद, प्रदीप यादव, परमहंस तिवारी, विजय गुप्ता, श्याम खत्री, संजय सिंह, मोनू खत्री, मनोज सिंह, दिलीप यादव, अरुण मिश्रा, रविशंकर प्रसाद, रविकांत मिश्रा, मनोज सिंह, रंजीत राय, ऋषिकेश कुशवाहा, दिलीप मेहता, मिथिलेश जायसवाल, भोला बरनवाल और राजन कुमार सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।

Related posts

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा

छठ गीतों पर कथित अश्लील डांस का मामला, पटना पुलिस पोर्टल पर की गई शिकायत