क्राइमबिहार

एसएसबी ने तस्करी के डीजल व बाइक के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा!

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार 20 मई को नेपाली डीजल व बाइक के साथ एक व्यक्ति को एसएसबी के जवानों ने धर दबोचा. मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी56वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के प्रभारी एसआई दुर्गेश पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने सीमा पिलर संख्या 194 समय करीब 12:00 बजे एक व्यक्ति नेपाल से बाइक पर लादकर 4 गैलन नेपाली डीजल लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था, की एसएसबी जवानों ने उक्त बाइक को रोक कर जांच किया तो जांच के दरमियान गैलन में नेपाली डीजल पाया गया जो तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में ले जाकर बेचा करता है।वहीं गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ करने पर अपना नाम मो०सब्बीर पिता मो०कादिर,ग्राम पथराहा, थाना घूरना बताया है। जिसे जप्त कर बीओपी कैंप लाया गया।जहाँ कागजी खानापूर्ति के बाद कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी के इस अभियान में एएसआई मुलराज शर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार आदि जवान शामिल थे।

Related posts

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

पत्रकार कुंदन कुमार की गिरफ्तारी पर RJD ने उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

ज्वेलर्स की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

error: