झारखण्ड

चेकिंग के लिए निकले थे SSP, हवलदार ने बिना पास के आगे जाने से रोका, 500 का मिला ईनाम

राँची: राज्‍य में लागू की गई ई-पास व्‍यवस्‍था को लेकर भी पुलिस सचेत है और हर आने-जाने वालों की कड़ाई से जांच कर रही है। ऐसा ही एक मामला रांची में सामने आया है, जिसमें एक हवलदार ने रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को ही ई-पास नहीं होने पर रोक लिया। ख़बर आजतक बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा मुरी में बंगाल सीमा पर सादे लिबास में रात 9.30 बजे औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां स्वर्णरेखा नदी के पुल पर चेकिंग लगा था। हवलदार ने बिना ई-पास के होने पर उनकी गाड़ी को आगे जाने से रोक दिया। इस घटना से खुश होकर एसएसपी के आदेश पर ग्रामीण एसपी ने हवलदार को पुरस्कृत किया है। हवलदार मुरी ओपी के जनार्दन मंडल हैं। आज उन्‍हें ग्रामीण एसपी ने पुरस्कृत किया है।

Related posts

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

error: