बिहार

गाड़ियो के आवागवन में उठानी पर रही है परेशानियां!

अररिया(चंदन कुमार): बथनाहा अररिया एक तरफ स्वच्छता मिशन की गाड़ी दौड़ रही है तो वहीं स्वच्छ व सुंदर शहर का नारा बुलंद हो रहा है पर धरातल पर दोनों की रफ्तार धीमी दिख रही है। फॉरबिसगंज प्रखंड के बथनाहा पंचायत के बथनाहा चौक से बीरपुर ‘ भीमनगर ‘ जाने वाली मुख्य मार्ग में 1 सप्ताह से रोड पे बारिश के पानी का निकास नहीं होने के कारण आम जन और गाड़ियो के आवागवन में उठानी पर रही है परेशानिया । दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक इससे जहां परेशान हैं। आस-पास के लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। पानी लगे होने के कारण आए दिन दुर्घटना भी होने की संभावना है। कई गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं लेकिन सरकार व अधिकारियो की ओर से इसकी पानी निकाय के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस खराब मार्ग को लेकर सबसे अधिक नाराजगी स्थानीय ग्रामीण की है। कई ने तो स्कूल में भी इसकी शिकायत कर रखी है।

Related posts

जे०पी० गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप 6.5 किलोमीटर गंगा चैनल विकसित होगा, समग्र विकास में तेजी के निर्देश : मुख्यमंत्री

विकसित बिहार के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

नशामुक्त युवा ही रखेंगे विकसित भारत और समृद्ध बिहार की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: