उत्तरप्रदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन

मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय लोक दल आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे और मंगलवार रात से ही उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। वह गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई। वह 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे।अजित सिंह के बेटे और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘चौधरी साहब नहीं रहे।’ जयंत ने बताया कि अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे और 6 मई की सुबह उन्होंने इस बीमारी से लड़ते हुए दम तोड़ दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

बलिया का एक मात्र क्रिकेट एकेडमी जहां निखरता है बच्चों का कौशल

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

error: