उत्तरप्रदेश

शांति भंग की आशंका में न्यायालय ने 9 को भेजा जेल!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): उभांव पुलिस ने बच्चों-बच्चो के आपसी झगड़े एवं भूमि विवाद के दो मामलों में शांति भंग की आशंका को देखते हुए कुल 9 लोगो को जेल भेजने का काम किया। ग्राम पशुहारी निवासी गंगा प्रसाद, अमरजीत यादव, मुकेश कुमार, जहीर अंसारी, रियाज अंसारी, फिरोज अहमद व ग्राम शमसुद्दीन पुर निवासी राजेश चौहान, अमर नाथ चौहान व सत्येन्द्र चौहान को शांति भंग की आशंका में माननीय न्यायालय उप जिलाधिकारी बिल्थरारोड के यहां चालान कर प्रस्तुत किया, जहाँ माननीय न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया। जमानत की अगली सुनवाई के लिए अगली तिथि 8 मई निर्धारित की गई है। जेल भेजने से पूर्व पुलिस ने सभी अभियुक्तों का डॉक्टरी परीक्षण सीएचसी सीयर में कराया।

Related posts

बच्ची एक पैर से 400 मीटर के स्कूल के सपने को नाप रही है

वैशाली में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, आम लोगों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

जनता दरबार में 09 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : डीएम

error: