झारखण्ड

ब्रांच में लगी आग, मची अफरा-तफरी

IMG 20210506 WA0025

धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया मनइटांड़ ब्रांच में बुधवार की रात आग लग गई। जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच अग्निशमन विभाग को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने कार्य में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी की घटना हुई है। वही दमकल विभाग के कर्मी और स्थानीय लोग आग बुझाने का कार्य में जुटे हुए हैं। जबकि बैंक के कई अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी थी, अन्यथा घनी आबादी वाले इस इलाके में आग फैलने पर नुकसान बढ़ सकता था। हालांकि आगलगी की घटना से बैंक को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार