उत्तरप्रदेश

मां की जिंदगी बचाने के लिए मुंह से ही सांस देने लगी बेटियां

बहराइच: अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मां को ऑक्सीजन की कमी पर अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े किए तो लाचार बेटियों ने मानो दुर्गा मां का अवतार ले लिया और अपनी मां की जान बचाने के लिए दोनों बेटियां अपने मुंह से मां को ऑक्सीजन देती रही. जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मां को मुंह से सांस देती बेटी-

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते कहर के बीच में सरकारी व्यवस्था की भी लगातार पोल खुलती नजर आ रही हैं. तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण की वजह से इन दिनों पूरा देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है. ऑक्सीजन खत्म होने अथवा न मिलने की वजह से मरने वालों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं.इसी कड़ी में बहराइच में मन को झकझोर देने वाली वीडियो सामने आईं हैं. जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मां को ऑक्सीजन की कमी पर अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े किए तो लाचार बेटियों ने मानो दुर्गा मां का अवतार ले लिया और अपनी मां की जान बचाने के लिए दोनों बेटियां अपने मुंह से मां को ऑक्सीजन देती रही. जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बहराइच के मेडिकल कॉलेज में घंटो तड़पती रही मां को ऑक्सीजन जब नहीं मिला तो परेशान बेटी मुंह से सांस देकर ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश की।

Related posts

बच्ची एक पैर से 400 मीटर के स्कूल के सपने को नाप रही है

वैशाली में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, आम लोगों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

जनता दरबार में 09 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : डीएम

error: