झारखण्ड

दुकानदार को मारी गोली, परिजनों ने दिलेरी दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ा!

धनबाद: अलकडीहा ओपी क्षेत्र के सुरूंगा तालाब के पास राशन दुकानदार संतोष सिंह के घर में हथियार के साथ 11 अपराधी घुस आए और जमकर उत्पात मचाने लगे. अपराधी घर का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किए थे. दुकानदार संतोष सिंह जब उठे तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. संतोष के दाहिने जांघ पर गोली लग गई. संतोष और उसके परिजनों ने दिलेरी दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया. अपराधियों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई. फिलहाल संतोष का इलाज SNMMCH अस्पताल में चल रहा है. नकदी समेत 50 हजार की संपत्ति अपराधी लूट कर फरार हो गए।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: