बिहार

आमने सामने दो मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के घूरना बाजार में आमने सामने दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज रविवार की सुबह करीब पौने सात बजे यह घटना घटी जब एक पल्सर सवार युवक सीमा रोड के किनारे चाय पीकर सड़क पर बाइक लेकर बसमतिया की ओर निकला।इतने में विपरीत दिशा से आ रहे अपाचे बाइक सवार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी,जिससे पल्सर बाइक का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया और वह युवक सड़क पर गिर गया एवं गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु युवक को फारबिसगंज ले जाया गया।इसी दौरान अपाचे बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला।मौके पर पहुंची घूरना पुलिस ने दोनों बाइकों को जप्त कर थाना लाया।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: