उत्तरप्रदेश

बलिया एसपी ने ट्रैफिक नियमों का किया उलंघन!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): ट्रैफिक पुलिस ने एसपी बलिया की गाड़ी को रोका, वन वे रूट के विपरीत दिशा से जाना चाह रहे थे एसपी बलिया जिसे देख ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने एसपी की गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद एसपी बलिया ने ट्रैफिक पुलिस को जुर्माना नही बल्कि 501 रुपया का इनाम पुरस्कार में दिया. दरअसल पुष्पेन्द्र सिंह (ट्रैफिक पुलिस) तथा एक पीआरडी जवान की ड्यूटी आक्टेनगंज चौराहे पर यातायात व्यवस्था में लगी थी। तभी एसपी महोदय बलिया आक्टेनगंज चौकी की तरफ से एकल रास्ते से जाना चाहे, जिनको वहाँ पर तैनात कर्मचारियों द्वारा वन-वे व्यवस्था के नियमों के दृष्टिगत उनको जाने से रोक दिया गया। जिसके कारण पुलिस अधीक्षक बलिया को दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। उक्त पुलिस कर्मियों की मेहनत व कर्तव्य परायणता को दृष्टिगत रखते हुए एसपी महोदय बलिया द्वारा उपरोक्त पुलिस कर्मियों को 501 रू० के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद

error: