बिहार

नरेन्द्र मोदी के स्टीकर वाले पिचकारी को लोग खूब कर रहे पसंद

IMG 20210324 WA0006

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): होली के त्योहार आते ही पटना सिटी के बाजारो में राजनेताओ की पिचकारियाँ और मुखौटा बाजारो में देखने को मिल रही है ! पिचकारी के बाजार में जहाँ देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के स्टीकर बाले पिचकारी को लोग पसंद कर रहे है. वही मुखौटा बाजार में “भुत – पिचास” की मुखौटा के साथ नरेंद्र मोदी का मुखौटा ग्राहक कि पहली पसंद बनी हुई है ! बही दुकानदार का कहना है कि उनके पास अनेक तरह के मुखौटा और पिचकारी है पर ग्राहक नरेन्द्र मोदी के स्टीकर बाले पिचकारी और मुखौटा को खरीद रहे है। मोदी के चाहने वाले के कारण मोदी मुखौटा और मोदी पिचकारी की बिक्री ज्यादा हो रही है ! जिसके कारण बाजार से मोदी मुखौटा और पिचकारी आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। वही ग्राहक को कहना था कि कोरोना को लेकर बड़े उम्र के लोग कोरोना गाइड लाइन को पालन करते हुए होली खेलेंगे पर बच्चे होली त्योहार को मिस नही करना चाह रहे है। बच्चो की जिद और डिमांड पर परिजन भी नरेंद्र मोदी का मुखौटा और पिचकारी खरीद रहे है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!